रंग दीं
मिटटी की दीवारें कोयले से,
उल जलूल आकर बनाकर उसने ।
हंस पड़ा उसका मजदूर बाप
दिख पड़ी उसकी माँ की, पीली दांतपाटी
रोशन हो गया घर ।
A collection of some of my Hindi poems. .
रंग दीं
मिटटी की दीवारें कोयले से,
उल जलूल आकर बनाकर उसने ।
हंस पड़ा उसका मजदूर बाप
दिख पड़ी उसकी माँ की, पीली दांतपाटी
रोशन हो गया घर ।
काली देह
सफ़ेद छींटे
ज्यों ऐपण दे दिए हों किसी ने
सांवली दुल्हन के माथे पर
कुछ जला सा स्वाद इस मिठाई का
गले की उतराई में जाकर
धीरे धीरे जीभ को अपना
बना लेता है
जैसे सांवली दुल्हन
ससुरालियों का दिल जीतने लग जाती है
धीरे धीरे
ज्यादा घातक
ज्यादा सतर्क
ज्यादा पैने
कभी- कभार
बकरियों की ताक में
आ जाते हैं
गुलदार गांव में
और गुलदार की तलाश में अक्सर
घात लगाए मिल जाते हैं शिकारी, जंगल में।
उससे ज्यादा घातक
ज्यादा सतर्क
ज्यादा पैने।